Headlines

Sapna Chaudhary Controversy: Background Dancers Pain


राम सिंहमार, सोनीपत8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया - Dainik Bhaskar

डांसरों के समर्थन में सपना चौधरी ने ये वीडियो जारी किया

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा हो गया। सपना की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक बैकग्राउंड डांसर ने इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए।

डांसर ने दावा किया कि हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले जूनियर कलाकारों और बैकग्राउंड डांसरों का शोषण किया जा रहा है। आवाज उठाते हैं तो कमेंट डिलीट किए जाते हैं। सपना चौधरी की पोस्ट से डांसर का कमेंट डिलीट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ा।

विवाद बढ़ने के बाद सपना चौधरी को खुद वीडियो जारी कर समर्थन देने की बात कही। वीडियो में उन्होंने बैकग्राउंड डांसरों की मांगों का समर्थन करते हुए उनकी पेमेंट बढ़ाने और सुविधाएं देने की जरूरत बताई। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली लौटते ही आंदोलन कर रहे डांसरों के बीच पहुंचने और उनके समर्थन में खड़े होने का भी ऐलान किया।

सपना ने किया था ये पोस्ट…

सपना चौधरी ने बुधवार को कई फोटो अपलोड किए थे।

सपना चौधरी ने बुधवार को कई फोटो अपलोड किए थे।

सपना के इसी पोस्ट पर हरियाणवी बैकग्राउंड डांसर ने कमेंट किया है।

सपना के इसी पोस्ट पर हरियाणवी बैकग्राउंड डांसर ने कमेंट किया है।

पढ़िए क्या है मामला…

मोटिवेशनल कोट के साथ नई तस्वीरों शेयर की थीं

सपना चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में वह एक क्रूज पर खड़ी नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए मोटिवेशनल कोट लिखा था। उन्होंने लिखा, “एक महिला से दूसरी महिला के लिए- सिर्फ छोटी उम्मीद मत करो, तुम खूबसूरत और खास चीज की हकदार हो।”

बैकग्राउंड डांसर ने कमेंट लिखकर लगाए गंभीर आरोप

सपना चौधरी की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हरियाणवी बैकग्राउंड डांसर सिम्मी नाम की युवती ने लंबा संदेश लिखकर इंडस्ट्री पर कई सवाल खड़े किए। उसने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए कमाने वाली इंडस्ट्री आज भी गरीब कलाकारों और बैकग्राउंड डांसरों को उनका उचित हक नहीं दे रही है।

कमेंट में कहा गया कि गानों को हिट बनाने में बैकग्राउंड डांसर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मात्र 1000 से 1500 रुपये तक की मजदूरी दी जाती है। साथ ही महिला डांसरों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। डांसर ने आरोप लगाया कि कलाकार उनकी समस्याएं सुनने के बजाय कमेंट डिलीट कर रहे हैं।

सपना चौधरी की पोस्ट पर ये कमेंट किया गया था

सपना चौधरी की पोस्ट पर ये कमेंट किया गया था

विवाद बढ़ने पर सपना चौधरी ने वीडियो जारी किया…

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी सफाई

सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह इस समय बाहर हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने फोन देखा तो बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट बढ़ाने को लेकर चल रहा मुद्दा उनके संज्ञान में आया।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बैकग्राउंड डांसरों और उनके कोऑर्डिनेटरों से मिलती रही हैं। उन्होंने हमेशा उन्हें अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए आवाज उठाने की सलाह दी है।

मैं पूरी तरह बच्चों के समर्थन में हूं

सपना चौधरी ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि वह बैकग्राउंड डांसरों की मांगों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को न तो बेहतर प्रोडक्शन सुविधाएं मिलती हैं और न ही उचित हॉस्पिटैलिटी। कई बार उन्हें वह सम्मान भी नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, वह उनके समर्थन में हैं और उनकी मांग बिल्कुल जायज है।

चार साल पहले उठ जाना चाहिए था यह मुद्दा

सपना चौधरी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह इस समय दिल्ली में नहीं हैं। यदि होतीं तो तुरंत इस आंदोलन का हिस्सा बनतीं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आज नहीं बल्कि चार साल पहले उठ जाना चाहिए था। उनके अनुसार इंडस्ट्री में लगभग हर वर्ग की कमाई बढ़ी है, लेकिन बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट वर्षों से लगभग उसी स्तर पर बनी हुई है।

गाने की सफलता में बैकग्राउंड डांसरों का बड़ा योगदान

सपना चौधरी ने कहा कि किसी भी गाने की चमक-दमक और लोकप्रियता में बैकग्राउंड डांसरों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बिना जूनियर आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसरों के किसी भी गाने को आकर्षक बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और उचित मेहनताना मिलना चाहिए क्योंकि वे इसके पूरी तरह हकदार हैं।

अपने प्रोडक्शन हाउस में बढ़ा चुकी हैं पेमेंट

सपना चौधरी ने दावा किया कि उनके प्रोडक्शन हाउस में जूनियर आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसरों की पेमेंट पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह खुद एक डांसर रही हैं और जानती हैं कि मंच और कैमरे के पीछे काम करने वाले कलाकार कितनी मेहनत करते हैं और अपने शरीर को कितना खपाते हैं।

दिल्ली लौटते ही आंदोलन में पहुंचने का किया वादा

वीडियो के अंत में सपना चौधरी ने कहा कि जैसे ही वह दिल्ली पहुंचेंगी, सबसे पहले बैकग्राउंड डांसरों और जूनियर आर्टिस्टों के बीच जाएंगी और उनकी लड़ाई में साथ खड़ी होंगी। उन्होंने अपना संदेश “जय हरियाणा, जय हरियाणवी” के साथ समाप्त किया।

कमेंट करने वाली सिम्मी का भी रोते हुए का एक वीडियो सामने आया है और डांसर कलाकारों का दर्द जाहिर करते-करते भावुक हो गई

कमेंट करने वाली सिम्मी का भी रोते हुए का एक वीडियो सामने आया है और डांसर कलाकारों का दर्द जाहिर करते-करते भावुक हो गई

कमेंट करने वाली डांसर ने VIDEO में क्या कहा…

  • सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर छलका दर्द:हिसार की रहने वाली सिम्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह भावुक होकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। सिम्मी ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री में काम करते हुए सात साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने काफी समय इस क्षेत्र को दिया है।
  • पेमेंट बढ़ाने की मांग पर मिल रही धमकियां:रोते हुए सिम्मी ने कहा कि पेमेंट नहीं बढ़ाई जा रही है। उनके जैसे बहुत सारे बच्चे हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री को अपना समय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पेमेंट बढ़ाने की मांग उठाई तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। उनसे पूछा जा रहा है कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं।
  • अपने हक की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटूंगी: सिम्मी ने कहा कि वह अपने हक की आवाज क्यों न उठाएं। उन्होंने साफ कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेंगी।
  • बदलाव नहीं हुआ तो जान दे दूंगीः वीडियो में सिम्मी ने कहा कि “तुम जैसे एक प्रोड्यूसर के हाथों से मरने से अच्छा खुद अपनी जान दे दूंगी।” उन्होंने कहा कि अगर इस सिस्टम में बदलाव नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन ऐसे लोगों से नहीं जो कलाकारों का शोषण करते हैं।
सोशल मीडिया पर चलाई जा रही कैंपेन

सोशल मीडिया पर चलाई जा रही कैंपेन

बैकग्राउंड डांसर ने क्या आरोप लगाए…

  • 800 रुपये में काम, पानी तक नहीं मिलता: सिम्मी ने कहा कि कुछ लोग खुद को लिरिसिस्ट बताते हैं और बच्चों को केवल 800 रुपये में काम पर ले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कलाकारों को पानी तक नहीं दिया जाता और उनसे 24-24 घंटे तक काम करवाया जाता है।
  • कलाकारों से भी की समर्थन की अपील: कलाकारों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर वे बैकग्राउंड डांसरों और अन्य कलाकारों के लिए आवाज नहीं उठा सकते तो हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने की बात करने का कोई मतलब नहीं है। डायरेक्टरों-कलाकारों को बैकग्राउंड डांसरों और अन्य कलाकारों की पेमेंट बढ़ानी चाहिए और उन्हें भी एक कलाकार के तौर पर सम्मान दिया जाए।
  • 18-18 घंटे काम कराने के आरोप: कि कई बार कलाकारों पर दबाव बनाया जाता है कि या तो शूट पूरा करो, नहीं तो पेमेंट नहीं मिलेगी। आरोप है कि कलाकारों से लगातार 18-18 घंटे तक काम करवाया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप भुगतान नहीं किया जाता।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.