Headlines

Jurassic Park Actor Sam Neill Dies At 78


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ और ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द पियानो’ एक्टर सैम नील का सोमवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की।

परिवार के बयान के अनुसार, सैम नील का निधन अचानक हुआ। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सैम कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके थे। साल 2023 में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम का एक दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था। इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई थी। फिलहाल परिवार ने उनके निधन की वजह नहीं बताई है।

सैम नील को उनकी दमदार और सहज एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली।

इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द पियानो’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।

सैम नील उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई। उनका फिल्मी करियर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा और उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से करोड़ों लोगों का दिल जीता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *