Bali ICC Board Meeting | ODI Future WTC Expansion & 2027-31 FTP Plan


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ICC की बाली में चल रही बोर्ड मीटिंग में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की टीमों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के भविष्य और 2027-31 के नए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) पर भी बातचीत होगी। हालांकि, अगले साइकल में 9 टीमें ही खेलने की संभावना है।

2027 से 2031 तक का FTP पेश होगा

ICC की बैठक में 2027 से 2031 तक के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) पर भी चर्चा होगी। मौजूदा FTP मार्च में खत्म हो रहा है। ज्यादातर देशों के बीच सीरीज को लेकर सहमति पहले ही बन चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड 2028 में जिम्बाब्वे का दौरा कर सकता है। इस दौरे में कम से कम एक टेस्ट मैच शामिल होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच जिम्बाब्वे में आखिरी बाइलैट्रल सीरीज 2004 में खेली गई थी।

साउथ अफ्रीका 2027 में जिम्बाब्वे का टेस्ट दौरा करेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी अगले FTP साइकल में जिम्बाब्वे जा सकता है। हालांकि, इस दौरे में टेस्ट मैच होंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

वनडे मैचों की संख्या घट सकती है

ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट के भविष्य को लेकर मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी मैकिन्से से एक रणनीतिक समीक्षा कराई है। इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड के सामने रखी जाएगी। इसमें टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट के भविष्य पर सुझाव दिए गए हैं।

रिपोर्ट में वनडे क्रिकेट को लेकर खास चर्चा होने की उम्मीद है। टेस्ट और टी-20 के बीच वनडे फॉर्मेट की लोकप्रियता और भविष्य पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अगले FTP साइकल में वनडे मैचों की संख्या कम हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वनडे मुकाबले मुख्य रूप से 2030 और 2031 में खेले जा सकते हैं, ताकि 2031 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *