Headlines

दुबई इवेंट में भावुक हुए शाहरुख खान:बोले- माता-पिता को खोने के बाद घर बनाना सबसे बड़ा सपना था, मन्नत बजट से बाहर था




बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में दुबई में आयोजित एक इवेंट में अपनी पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान के साथ शामिल हुए। इवेंट में शाहरुख खुद का घर होने की अहमियत पर भावुक नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई स्थित उनका बंगला ‘मन्नत’ खरीदना भी कभी उनकी पहुंच से बाहर था। ‘माता-पिता के जाने के बाद खुद का घर सबसे बड़ा सपना था’ इवेंट में शाहरुख खान ने अपने शुरुआती संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि कम उम्र में माता-पिता को खोने के बाद उनके पास अपना कोई घर नहीं था। गौरी से शादी होने तक वे अपने खुद के घर के बिना ही रहे। यही वजह है कि अपना घर बनाना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश बन गया। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज भी जब वे किसी नए शहर से गुजरते हैं और वह जगह पसंद आती है, तो बच्चों से वहां घर खरीदने की बात कहते हैं। इस पर बच्चे उन्हें चिढ़ाते हैं कि हर शहर में घर नहीं खरीदा जा सकता। ‘दिल से घर की मन्नत मांगेंगे तो ऊपरवाला जरूर देगा’ जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि हर इंसान की लाइफ में अच्छे, बुरे और उदासी भरे दिन आते हैं। दिन भर की भागदौड़ और दुनिया की कठोर सच्चाइयों का सामना करने के बाद इंसान को अपने घर लौटकर ही सुकून मिलता है। यहीं वह खुद को दोबारा तैयार करता है। उन्होंने बताया कि गौरी और उन्होंने जो पहला घर खरीदा था, वह उनके बजट से बाहर था। बाद में खरीदा गया ‘मन्नत’ भी उनकी क्षमता से बाहर था। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप दिल से घर के लिए मन्नत करेंगे, तो ऊपरवाला आपको सपनों का घर जरूर देगा। दिसंबर 2026 तक पूरा होगा ‘मन्नत’ का रिनोवेशन शाहरुख खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित सी-फेसिंग प्रॉपर्टी ‘मन्नत’ को साल 2001 में खरीदा था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में इस बंगले में बड़े स्तर पर रिनोवेशन और विस्तार का काम चल रहा है। इसके एनेक्सी हिस्से में पहले करीब 6 मंजिलें थीं, जिनमें अब लगभग 7,000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल वाली 2 नई मंजिलें जोड़ी जा रही हैं। यह काम दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद शाहरुख का परिवार वापस मन्नत में शिफ्ट होगा। तीन साल बाद ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘किंग’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए शाहरुख तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गई थीं विद्या बालन:6 महीने तक आईना देखने की हिम्मत नहीं हुई, ‘परिणीता’ से बनीं बॉलीवुड स्टार आज विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने महिला प्रधान फिल्मों को नई पहचान दिलाई। ‘कहानी’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘तुम्हारी सुलू’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली विद्या के लिए यह मुकाम आसान नहीं था। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *