- Hindi News
- Business
- Milk And Daily Essentials Price Hike | Commercial Gas Cylinder & Cigarette
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पिछले दो महीनों में घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं। दूध-दही बेचने वाली डेयरी कंपनियों से लेकर साबुन-डिटर्जेंट और तेल कंपनियों तक ने अपने सामानों के दाम बढ़ा दिए हैं।
अमूल और मदर डेयरी ने आज यानी 12 नवंबर से दूध 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा कर दिया है। वहीं, कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड ने 1 नवंबर से ही दूध के दाम ₹12 प्रति लीटर तक बढ़ा चुकी है।
इसके अलावा घी, मक्खन, कपड़े धोने का पाउडर, नहाने का साबुन, सिगरेट, ड्राई फ्रूट्स, होटल-रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर और हवाई जहाज का ईंधन भी महंगा हुआ है।
इनमें से कुछ चीजों के दाम पूरे देश में बढ़े हैं, तो कुछ का असर दिल्ली-NCR, कर्नाटक, बेंगलुरु और तमिलनाडु जैसे चुनिंदा राज्यों और शहरों में ही देखने को मिलेगा।
आइए जानते हैं आपकी जरूरत का कौन-कौन सा सामान कितना महंगा हुआ है…
1. मदर डेयरी का दूध ₹4 प्रति लीटर महंगा
मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दिल्ली-NCR में दूध के दाम 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। कंपनी का कहना है कि किसानों के खर्च बढ़ने और उनसे दूध खरीदने की लागत ज्यादा होने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। नई कीमतें दूध के सभी प्रमुख वैरिएंट्स पर लागू हो गई हैं।
मदर डेयरी अकेले दिल्ली-NCR में रोजाना करीब 35 लाख लीटर और देश के बाकी बाजारों को मिलाकर कुल 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है। इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे।

2. अमूल का दूध भी ₹4 प्रति लीटर तक महंगा हुआ
अमूल ने भी 12 नवंबर से अपने ताजे पाउच वाले दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने प्रमुख वैरिएंट्स और पैक साइज के दामों में 4% से 5% तक की बढ़ोतरी की है।
संस्था का कहना है कि पशुओं के चारे, पैकेजिंग मटेरियल, ईंधन और प्रोसेसिंग का खर्च बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। अमूल के मुताबिक, दाम बढ़ने से होने वाली अतिरिक्त कमाई का बड़ा हिस्सा दूध उत्पादक किसानों को बेहतर मुनाफा देने में खर्च किया जाएगा।

