- Hindi News
- National
- Thane | Doctors Wife Vishakha Suicide After Husband Harassment & CCTV Footage
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

विशाखा पुणे की रहने वाली और कॉमर्स ग्रेजुएट थी। 30 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी के महज 48 दिन बाद 26 साल विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली। विशाखा पुणे की रहने वाली थी। ठाणे जिले के अंबरनाथ में रहने वाले डॉक्टर नितिन तिलकर से 30 अप्रैल को उसकी अरेंज मैरिज हुई थी।
नितिन BHMS डॉक्टर है और उल्हासनगर में प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने नितिन, उसकी मां छाया और भाई को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
परिजनों के मुताबिक, नितिन विशाखा पर शक करता था। उसने विशाखा पर नजर रखने के लिए घर के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगवा रखे थे। नितिन ने विशाखा के किसी से बात करने पर रोक लगा दी थी। किसी से बात कर पर उसकी पिटाई करता था।
शादी के बाद 50 ग्राम सोना मांगने का आरोप
विशाखा के परिवार ने बताया कि शादी में दूल्हे पक्ष को कोई दहेज नहीं दिया गया था। हालांकि, शादी के कुछ ही समय बाद पति और ससुरालवालों ने उसके माता-पिता से 50 ग्राम सोना लाने की मांग शुरू कर दी।
आरोप है कि दहेज मांगने के अलावा ससुराल पक्ष को विशाखा के चरित्र पर भी शक था। इसी वजह से उसे कड़ी निगरानी और लोगों से अलग रखा जाता था। 14 जून को पड़ोस की एक महिला से बात करते देख पति और ससुरालवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी।
घरवाले विशाखा को वापस लाने वाले थे
इस घटना से परेशान विशाखा ने पुणे में अपने माता-पिता को फोन कर पूरी आपबीती बताई थी। उसके माता-पिता अंबरनाथ जाकर ससुरालवालों से बात करने और उसे वापस लाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच 16 जून को विशाखा ने प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रमेश पाटिल ने बताया कि आरोपियों का परिवार शादी में दहेज नहीं मिलने से नाराज था। विशाखा के पिता पुणे में रिक्शा चालक हैं और दहेज की मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे।
