ECB Faces Major Financial Loss in 2027


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को 2027 में करीब 50 मिलियन पाउंड (लगभग ₹627 करोड़) का नुकसान हो सकता है। इस साल इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज भी खेली जानी है, लेकिन भारतीय टीम का दौरा नहीं होने से बोर्ड की ब्रॉडकास्टिंग और कमर्शियल कमाई प्रभावित होगी। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भी 2027 में अपने ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू का कुछ हिस्सा सदस्य देशों को नहीं देगा।

‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ECB ने 2025 में 12.6 मिलियन पाउंड का मुनाफा कमाया था। बोर्ड को पहले से ही 2027 में वित्तीय नुकसान की आशंका थी, लेकिन अब घाटा शुरुआती अनुमान से ज्यादा हो सकता है।

भारत का दौरा नहीं होने से ब्रॉडकास्ट कमाई घटेगी

इंग्लैंड बोर्ड की कमाई का बड़ा हिस्सा भारत जैसी बड़ी क्रिकेट टीमों के दौरे से आता है। भारतीय टीम के मैचों से ब्रॉडकास्टिंग और कमर्शियल रेवेन्यू में बढ़ोतरी होती है। हालांकि, 2027 के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) में भारत का इंग्लैंड दौरा शामिल नहीं है।

ECB का सोनी पिक्चर्स के साथ 6 साल का ब्रॉडकास्टिंग करार भी 2028 में खत्म हो रहा है। यह समझौता 185 मिलियन पाउंड (करीब ₹2,323 करोड़) का है। अगले करार से बोर्ड को पहले के मुकाबले कम कमाई होने की आशंका है।

ICC क्यों रोक रहा है ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू?

ICC ने 2027 में सदस्य देशों को बांटे जाने वाले ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू का कुछ हिस्सा अपने पास रखने का फैसला किया है। इससे ICC के सभी 12 फुल मेंबर देशों पर असर पड़ेगा।

दरअसल, 2028 से नया कमर्शियल साइकिल शुरू होगा। इस दौरान ICC की ब्रॉडकास्टिंग डील से कम कमाई होने का अनुमान है। ऐसे में ICC 2027 में मिलने वाले रेवेन्यू का कुछ हिस्सा बचाकर रखना चाहता है, ताकि नए साइकिल में सदस्य देशों को मिलने वाली रकम में अचानक बड़ी गिरावट न आए।

वर्ल्ड कप के साल में भी कम हो सकती है कमाई

2027 मौजूदा ICC कमर्शियल साइकिल का आखिरी साल है। इस साल पुरुषों का 50 ओवर वर्ल्ड कप भी होना है। आमतौर पर वर्ल्ड कप के कारण इस साल ICC से सदस्य देशों को ज्यादा रेवेन्यू मिलता है। लेकिन ICC के रेवेन्यू रोकने के फैसले से ECB की कमाई प्रभावित हो सकती है।

घाटा ₹439 करोड़ तक सीमित रखने की कोशिश

ECB ICC के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि रेवेन्यू में कटौती का असर कम किया जा सके। बोर्ड नुकसान को 35 मिलियन पाउंड (करीब ₹439 करोड़) तक सीमित रखने की कोशिश में है। हालांकि, ICC कितनी रकम रोकेगा, यह अभी तय नहीं है।

ECB के पास कमाई बढ़ाने के लिए नए कमर्शियल समझौते और अन्य आयोजनों का सहारा लेने का मौका है। बोर्ड का 2027 का वित्तीय वर्ष 31 जनवरी 2028 को खत्म होगा।

काउंटी क्रिकेट पर भी पड़ सकता है असर

ECB की कमाई घटने का असर इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर भी पड़ सकता है। इंग्लैंड की 18 काउंटी टीमों में से 10 ने अपनी हालिया वित्तीय रिपोर्ट में घाटा दर्ज किया है। इनमें से कई टीमें संचालन के लिए ECB से मिलने वाली आर्थिक मदद पर निर्भर हैं। ऐसे में बोर्ड का बजट घटने पर काउंटी क्रिकेट की आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

—————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर

अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.