Headlines

IPL 2026 RR vs MI: Hardik Fitness Suspense | Bumrah Wicketless


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2026 RR Vs MI: Hardik Fitness Suspense | Bumrah Wicketless | Bishnoi Leads Purple Cap Race

गुवाहाटी5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL-2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को मिली इस जीत से रॉयल्स की टीम 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम ने लगातार तीसरा मैच जीता है। वहीं, मुंबई लगातार दूसरा मैच हारी है।

गुवाहाटी में बारिश के कारण मैच ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर बैटिंग कर रही राजस्थान ने तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। मैच का स्कोरबोर्ड

जायसवाल की फिफ्टी, वैभव के साथ 80 रन जोड़े राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 32 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाए। दोनों ने 80 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

राजस्थान तीसरी जीत से टॉप पर राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरा मैच जीतकर मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली है। उसने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ा है। दूसरी ओवर मुंबई लगातार दूसरी हार के बाद 7वें नंबर पर है। टीम के पास महज 2 अंक ही हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।

मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए

अपडेट्स

07:09 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया

आखिरी ओवर में मुंबई को 35 रनों की जरूरत थी, लेकिन 7 रन ही आए। इसी के साथ राजस्थान ने इस मैच को 27 रनों से जीत लिया है।

06:58 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई का 9वां बैटर आउट, ट्रेंट बोल्ट रन आउट हुए

11वें ओवर में मुंबई ने 9वां विकेट गंवाया। जोफ्रा आर्चर ने अपने ओवर की पहली बॉल पर ट्रेंट बोल्ट को डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट कर दिया। बोल्ट एक रन ही बना सके।

06:53 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई का 8वां विकेट गिरा, शार्दूल ठाकुर आउट

10वें ओवर में मुंबई ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर शार्दूल ठाकुर 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। संदीप को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने रोहित शर्मा को भी पवेलियन भेजा।

06:51 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

नमन धीर भी पवेलियन लौटे, बर्गर को दूसरा विकेट

9वें ओवर की 5वीं बॉल पर मुंबई ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर नमन धीर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें नांद्रे बर्गर ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया।

06:42 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रदरफोर्ड 8 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट

8वें ओवर में मुंबई ने छठा विकेट भी गंवा दिया। यहां पर शेरफन रदरफोर्ड 8 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तुषार देशपांडे ने संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया।

06:29 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने शेरफन रदरफोर्ड को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया

तिलक वर्मा के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस ने शेरफन रदरफोर्ड को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया। रदरफोर्ड को अल्लाह गजनफर की जगह बैटिंग में उतारा गया।

06:25 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बिश्नोई ने पंडया और तिलक को आउट किया

5वें ओवर में मुंबई ने दो विकेट गंवाए। रवि बिश्नोई ने तीसरी बॉल पर कप्तान हार्दिक पंड्या (9 रन) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। उसके बाद छठी बॉल पर तिलक वर्मा को शिमरोन हेटमायर से कैच कराया।

06:16 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए

151 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने 3.2 ओवर के पावरप्ले में 30 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा 5, सूर्यकुमार यादव 6 और रायन रिकेल्टन 8 रन बनाकर आउट हुए।

06:13 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को छठी बार आउट किया

तीसरे ओवर में मुंबई ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने LBW कर दिया। संदीप ने रोहित शर्मा को छठी बार आउट किया है।

06:07 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट

सूर्या का विकेट सेलिब्रेट करते बर्गर।

सूर्या का विकेट सेलिब्रेट करते बर्गर।

मुंबई ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट गंवाया। पारी के दूसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराया।

06:01 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई ने पहले ओवर में विकेट गंवाया, रिकेल्टन आउट

रायन रिकेल्टन 8 रन बनाकर आउट हुए।

रायन रिकेल्टन 8 रन बनाकर आउट हुए।

151 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई ने पहले ओवर में विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर के ओवर की आखिरी बॉल पर रायन रिकेल्टन 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैच किया।

05:53 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक : मुंबई को 151 रन का टारगेट

05:47 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शार्दूल ठाकुर ने 9 बॉल का ओवर डाला

शार्दूल ठाकुर ने पारी के आखिरी ओवर में 18 रन खर्च कर दिए। उन्होंने 9 बॉल का ओवर डाला। ओवर की आखिरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाकर राजस्थान को 150 रन तक पहुंचा दिया।

05:31 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जायसवाल ने IPL में 100वां छक्का लगाया

10वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने जसप्रीत बुमराह की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ जायसवाल ने IPL में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।

05:28 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गजनफर को दूसरा विकेट, रियान पराग आउट

विकेट सेलिब्रेट करते अल्लाह गजनफर।

विकेट सेलिब्रेट करते अल्लाह गजनफर।

9वें ओवर में राजस्थान ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अल्लाह गजनफर ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। गजनफर ने ध्रुव जुरेल (2 रन) को भी आउट किया।

05:21 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जायसवाल की फिफ्टी, राजस्थान का स्कोर 100 पार

8वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23 बॉल पर फिफ्टी लगाई। जायसवाल ने IPL में 17वीं फिफ्टी लगाई है। उन्होंने हार्दिक पंड्या की तीसरी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक पूरा किया।

05:12 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, जुरेल 2 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की चौथी बॉल पर राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अल्लाह गजनफर ने LBW कर दिया। पिछले ओवर में वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। गजनफर को IPL में पहला विकेट मिला है।

05:08 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी को शार्दूल ठाकुर ने कैच आउट कराया।

वैभव सूर्यवंशी को शार्दूल ठाकुर ने कैच आउट कराया।

5वें ओवर की आखिरी बॉल पर राजस्थान ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

05:01 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की विस्फोटक शुरुआत, ओपनर्स नाबाद

राजस्थान के ओपनर्स ने अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। दोनों 3.2 ओवर के पावरप्ले में बिना नुकसान के 59 रन बना डाले हैं।

04:57 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान ने IPL में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई

राजस्थान ने 16 बॉल पर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह IPL में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है।तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 22 रन लिए। इसमें 3 छक्के शामिल रहे।

ट्रेंट बोल्ट के ओवर से 22 रन आए।

ट्रेंट बोल्ट के ओवर से 22 रन आए।

04:51 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा

वैभव ने बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए। इनमें दो छक्के शामिल रहे।

वैभव ने बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए। इनमें दो छक्के शामिल रहे।

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरा ओवर डाल रहे जसप्रीत बुमराह की पहली बॉल पर छक्का लगाया। उन्होंने बुमराह के इस ओवर में 14 रन बनाए। इनमें दो छक्के शामिल रहे।

04:49 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जायसवाल ने पहले ओवर में 22 रन बनाए, 4 चौके

यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में 22 रन बनाए। उन्होंने दीपक चाहर की बॉल पर 5 बाउंड्री लगाई। इनमें 4 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जायसवाल ने चौके से राजस्थान की पारी की शुरुआत की।

04:37 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की प्लेइंग-11 देखिए

04:36 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मुंबई में हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट वापसी कर रहे हैं।

04:15 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रात 10:10 बजे मैच शुरू होगा, 3.2 ओवर्स का पावरप्ले

04:01 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश का हाल जानते वैभव सूर्यवंशी

03:42 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश थमी, ग्राउंड स्टाफ कवर्स हटाए जा रहे

03:28 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई की गेंदबाजी बनी चिंता का विषय

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं, लेकिन उन्हें इस सीजन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है।

शार्दूल ठाकुर पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए।

स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह अपनी उपयोगिता साबित की है और उनके अगले मैच में भी खेलने की पूरी संभावना है।

मुंबई के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के शानदार फॉर्म में चल रहे टॉप ऑर्डर को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।

03:28 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

RR का टॉप ऑर्डर फॉर्म में, बिश्नोई टॉप विकेट टेकर

राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अब तक विस्फोटक शुरुआत दी है।

मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई इस सीजन के सफल गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं, उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं।

तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर अपनी डेथ बॉलिंग का लोहा मनवाया।

कप्तान रियान पराग भले ही बल्ले से अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी और टैक्टिकल फैसलों की काफी सराहना हो रही है।

03:12 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ओवर्स में कटौती शुरू, रात 10:50 बजे कटऑफ टाइम

गुवाहाटी में बारिश अब भी जारी है। रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो गई है। मैच की कटऑफ टाइमिंग रात 10:50 बजे है।

02:54 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती होगी

IPL के ऑफिशियल ब्राडकॉस्टर स्टार स्पोर्ट्स में बताया गया है कि रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी।

02:46 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

MI ने गुवाहाटी का वेदर अपडेट दिया, वीडियो देखिए

02:45 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है

  • बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है।
  • यहां चेज करना आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
  • यहां अब तक IPL के सिर्फ 7 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।
  • यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

02:22 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मैदान को फिर से कवर किया गया, फोटो देखिए

बारिश लौटने के बाद मैदान को फिर से कवर कर दिया गया है।

बारिश लौटने के बाद मैदान को फिर से कवर कर दिया गया है।

02:14 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश लौटी, इंतजार जारी

गुवाहाटी में बारिश लौट आई है। ऐसे में फैंस का इंतजार जारी है। अब तक मैच का टॉस भी नहीं हुआ है। एक दिन पहले कोलकाता-राजस्थान मैच बेनतीजा रहा था।

01:53 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी के मौसम का पूर्वानुमान देखिए

01:51 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश थमी, कवर्स हटाए जा रहे

गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है। ग्राउंड स्टाफ कवर्स हटा रहा है। मैच से जुड़ी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है।

01:48 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

MI ने मैच का अपडेट दिया

01:33 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच के टॉस में देरी

01:27 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में गुवाहाटी के मौसम का हाल देखिए

01:26 PM7 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में राजस्थान-मुंबई मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.