कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने में परेशानी आ रही है। यूजर्स को टिकट बुक करते समय हाई लोड का मैसेज दिख रहा है। रेलवे की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।
यूजर्स बोले- टिकट बुक करते ही एरर आ रहा
लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त आई। लोगों ने बताया कि:
- वेबसाइट का पेज खुल ही नहीं रहा था या बहुत देर तक लोड होता रहा।
- यूजर आईडी और पासवर्ड डालने पर लॉगिन एरर आ रहा था।
- ट्रेन सिलेक्ट करके पैसेंजर डिटेल भरने के बाद स्क्रीन आगे नहीं बढ़ रही थी।
- कई लोगों के खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट कन्फर्म होने का मैसेज तुरंत नहीं दिखा।

