Headlines

UPI Payment Charges & Crude Oil Price Drop


नई दिल्ली54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर UPI से जुड़ी रही। फेस्टिव सीजन खत्म होने के साथ अब सबकी नजरें UPI के नए नियमों पर हैं। अब दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI के जरिए लेने पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी चार्ज देना पड़ सकता है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर और हमले न करने के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. फेस्टिव सीजन खत्म, क्या अब UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा: ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर दुकानदार को 0.4% MDR देना होगा, तारीख का ऐलान बाकी

आज भाईदूज है और इसके साथ ही फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है। अब सबकी नजरें UPI के नए नियमों पर हैं। कल से दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI के जरिए लेने पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी चार्ज देना पड़ सकता है।

पहले NPCI इन नए चार्जेस को 15 अक्टूबर से लागू करने वाला था, लेकिन त्योहारों के कारण इसे टाल दिया गया था। NPCI ने कहा था कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, हालांकि तारीख अभी तक नहीं बताई गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. कच्चा तेल अगस्त के बाद पहली बार $90 के नीचे: ट्रम्प के बयान के बाद ब्रेंट क्रूड 3.1% गिरा, पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर और हमले न करने के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार सस्ता हो रहा है। युद्ध रुकने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड में 3.1% और इससे एक दिन पहले करीब 6% की गिरावट हुई थी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है और उन्होंने यह संकेत भी दिए हैं कि अब ईरान पर नए सैन्य हमलों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. IRCTC की वेबसाइट और एप 14 घंटे से डाउन: ट्रेन सिलेक्ट करने के बाद प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रही; हाई लोड एरर बता रहा

IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने में पिछले 11 घंटे से परेशानी आ रही है। यूजर्स को टिकट बुक करते समय हाई लोड का मैसेज दिख रहा है।

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वेबसाइट और एप दोनों के धीमे चलने और लॉग-इन नहीं कर पाने की शिकायत की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. दिवाली के बाद सोने-चांदी के दाम बढ़े: सोना ₹968 बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंचा; चांदी ₹3132 महंगी, ₹1.86 लाख प्रति किलो बिक रही

दिवाली के बाद सोने-चांदी के दाम में आज तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 968 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं।

वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 3132 रुपए बढ़कर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 06 नवंबर को सोना 1.41 लाख रुपए और चांदी 1.83 लाख रुपए पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर खिसके हुआंग: नेटवर्थ ₹63 हजार करोड़ घटी; चीनी महिला से अफेयर कबूला, अमेरिका को जासूसी का शक

चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद जेन्सन हुआंग फोर्ब्स की लिस्ट में एक पायदान खिसककर 10वें नंबर पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ 6.80 बिलियन डॉलर घटकर 155.4 बिलियन डॉलर हो गई है। रुपए में ये ₹63 हजार करोड़ कम होकर ₹14.32 लाख करोड़ हो गई है।

हुआंग की नेटवर्थ में यह गिरावट कंपनी के शेयरों में आई बिकवाली के कारण हुई है। शेयर 7.97 डॉलर या 4.27% की गिरावट के साथ 178.67 डॉलर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान ये 8% से ज्यादा गिरकर 170 डॉलर के करीब आ गया था। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. PF अकाउंट में गलत जानकारी से अटक सकता है पैसा: EPFO ने बताया ऑनलाइन सुधारने का तरीका; 5 आसान स्टेप्स में करें अपडेट

अगर आपके पीएफ अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या लिंग जैसी कोई भी जानकारी गलत दर्ज है, तो क्लेम सेटलमेंट, फंड विड्रॉल या अकाउंट ट्रांसफर के समय आपका पैसा अटक सकता है।

इस समस्या से निपटने के लिए EPFO ने ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा की जानकारी शेयर की है। इसकी मदद से मेंबर्स घर बैठे अपने रिकॉर्ड सुधार सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल शेयर बाजार बंद था तो सोमवार के मार्केट का हाल जान लीजिए…

कल के सोना-चांदी के दाम जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.