Headlines

Wholesale Inflation Rises & Silver Prices Drop


नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई। चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए पर आए हैं।

वहीं, देश की थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 12.29% हो गई। सितंबर में यह 11.39% थी। यानी एक महीने में इसमें 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चांदी 11 महीने में सबसे सस्ती, ₹1.70 लाख पर आई: आज ₹7749 दाम गिरे, सोना भी ₹838 घटकर ₹1.34 लाख पर आया

चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई है।

चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए पर आए हैं। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को ₹1.64 लाख रुपए थे। 2 दिसंबर 2025 को चांदी के रेट 1.73 लाख थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. ई-मुद्रा के डिजिटल सिग्नेचर सॉफ्टवेयर में तकनीकी कमी: कंप्यूटर के फाइल और फोल्डर नाम लीक होने का खतरा; एक महीने में दूसरा अलर्ट

केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी (CERT-In) ने ई-मुद्रा के डिजिटल सिग्नेचर सॉफ्टवेयर emBridge को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया है।

इस सॉफ्टवेयर में एक ऐसी तकनीकी कमी पकड़ी गई है, जिससे आपके कंप्यूटर में सेव फाइलों और फोल्डरों के नाम लीक होने का खतरा है।

हालांकि, सरकार ने इसे ‘कम खतरनाक’ श्रेणी में रखा है, यानी इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। फिर भी, किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए एजेंसी ने यूजर्स को यह सॉफ्टवेयर तुरंत अपडेट को कहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. महंगे ईंधन-बिजली का असर, थोक महंगाई लगातार तीसरे महीने बढ़ी: सितंबर में 11.39% पर थी; खाने-पीने की चीजों की कीमतों में मामूली राहत

देश की थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 12.29% हो गई। सितंबर में यह 11.39% थी। यानी एक महीने में इसमें 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।

इसका मतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में थोक बाजार में जो सामान 100 रुपए का मिल रहा था, उसकी कीमत इस साल बढ़कर करीब 112.29 रुपए हो गई।

थोक महंगाई में यह लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी है। इसकी बड़ी वजह ईंधन और बिजली के दाम बढ़ना है। इनकी महंगाई दर सितंबर में 25.85% थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 32.84% हो गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. टाटा संस की लिस्टिंग के पक्ष में जिमी टाटा: एन-चंद्रशेखरन का सपोर्ट भी किया, बोले- नोएल टाटा-ट्रस्ट में अपने परिवार के सदस्यों को भर रहे

रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का सपोर्ट करते हुए नोएल टाटा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नोएल टाटा ट्रस्ट में अपने परिवार के सदस्यों को शामिल कर टाटा संस पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे।

इसके अलावा 85 साल के जिमी टाटा ने होल्डिंग कंपनी टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन भी किया है। वहीं टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इसका विरोध कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सरकार ने बजट 2027-28 की तैयारी शुरू की: सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों से सुझाव लिए, 1 फरवरी को पेश होगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2027-28 की तैयारी आज यानी 16 नवंबर से शुरू कर दी है। उन्होंने नई दिल्ली में देश के बड़े अर्थशास्त्रियों के साथ पहली बैठक की।

आसान भाषा में समझें तो, सरकार बजट तैयार करने से पहले हर साल अलग-अलग क्षेत्र के जानकारों से राय लेती है, ताकि यह समझा जा सके कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या जरूरी है और आम लोगों को किस तरह की राहत दी जा सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.