Headlines

ईरान बोला- दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे:इस पर हमारा कंट्रोल; रिपोर्ट- अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमत




ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल अपने खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने देगा। UN सुरक्षा परिषद में ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने कहा कि होर्मुज ईरान की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़ा है। उन्होंने कहा, होर्मुज में ईरान की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक है और किसी भी तरह की दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी बीच AP की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर सहमत हो गए हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समझौते का मकसद संघर्षविराम बढ़ाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करना है। प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका डील का दावा- ईरान ने दावा किया कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी घटाने का प्रस्ताव शामिल है। 2. अमेरिका ने रिपोर्ट को बताया झूठ- व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया की शांति समझौते वाली रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया। अमेरिका ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का आधिकारिक ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। 3. लेबनान में इजराइली हमले तेज- दक्षिणी लेबनान में इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई और 40 घायल हुए। लगातार हमलों के बीच लोगों में दहशत है और बड़े पैमाने पर पलायन जारी है। 4. ईरान ने भारतीय नाविकों को छोड़ा- ईरान ने लंबे कूटनीतिक प्रयासों के बाद जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया। सभी नाविक जल्द भारत लौटेंगे और फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। 5. हमास कमांडर को मारने का दावा- इजराइल ने गाजा में हवाई हमले में हमास सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को मारने का दावा किया। हमला गाजा सिटी की रिहायशी इमारत पर कई महीनों की निगरानी के बाद किया गया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *