Headlines

सुरेश रैना के बेटे रियो ने क्रिकेट खेलना शुरू किया:क्रिकेटर ने फोटो पोस्ट की; लिखा- जैसा पिता, वैसा बेटा…यादें बनाएंगे




उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के बेटे रियो ने क्रिकेट का सफर शुरू किया। रैना ने इसकी जानकारी सोमवार को एक इंस्टा पोस्ट के जरिए की। फोटो में रियो क्रिकेट किट पहने नजर आए। वे बैट फैक्ट्री जाकर अपने लिए बल्ले चुनते दिखे। रैना ने पोस्ट में लिखा कि वे बेटे की नजरों से खेल की खुशी, उत्साह और मासूमियत फिर महसूस करना चाहते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 2005 से 2018 तक भारत के लिए 322 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने 2020 में संन्यास ले लिया था। रैना ने लिखा- तुम्हारी नजरों से खेल देखूंगा 39 साल के रैना ने पोस्ट में लिखा, “जैसा पिता, वैसा बेटा! और अब हमारी क्रिकेट यात्रा शुरू होती है। मैं इस खेल की खुशी, उत्साह और मासूमियत फिर महसूस करने का इंतजार कर रहा हूं, इस बार तुम्हारी नजरों से। चलो, साथ में कुछ खूबसूरत यादें बनाते हैं।” 2020 में एमएस धोनी के संन्यास की पुष्टि के बाद रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल खेले। वनडे में 5,615 रन, पांच शतक रैना ने 226 वनडे में 35.31 की औसत से 5,615 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 116 रन है। उन्होंने पांच शतक और 36 अर्धशतक लगाए। 78 टी20 इंटरनेशनल में बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 29.18 की औसत से 1,605 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। 18 टेस्ट की 31 पारियों में रैना ने 26.48 की औसत से 768 रन बनाए। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन है। उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए। रैना तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। उनके ये शतक भारत के बाहर बने थे। आईपीएल में 5,528 रन, सीएसके के साथ जीते दो खिताब इंडियन प्रीमियर लीग में रैना ने 205 मैचों में 5,528 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.76 और औसत 32.52 है। उन्होंने आईपीएल में 39 अर्धशतक और एक शतक लगाया है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन है। रैना चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के प्रमुख खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने अपने करियर का ज्यादातर हिस्सा सीएसके के लिए खेला और टीम के साथ दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीते। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेले रैना ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टीम के लिए 2002-03 सीजन में डेब्यू किया और 2020-21 सीजन तक खेले। 109 फर्स्ट क्लास मैचों में रैना ने 42.15 की औसत से 6,871 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 204 रन है। उन्होंने 14 शतक और 45 अर्धशतक लगाए। लिस्ट ए क्रिकेट में रैना ने 302 मैचों में 35.42 की औसत से 8,078 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन है। इस फॉर्मेट में उन्होंने सात शतक और 55 अर्धशतक लगाए। 336 टी20 मैचों में रैना ने 32.17 की औसत से 8,654 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 126 रन है। उन्होंने टी20 में चार शतक और 53 अर्धशतक लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *