SAFF Championship Dhaka Controversy | Indian Football Team Hotel Issue


  • Hindi News
  • Sports
  • SAFF Championship Dhaka Controversy | Indian Football Team Hotel Issue

स्पोर्ट्स डेस्क 8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम को ढाका के होटल में कमरे नहीं मिले। मंगलवार को टीम को गुलशन एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में ठहरना था, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उनके लिए कमरे बुक या अलॉट नहीं किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय दल दोपहर करीब 2:15 बजे ढाका पहुंचा था। शाम 5 बजे तक खिलाड़ियों को कमरे नहीं मिल सके थे। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए दूसरे होटल में व्यवस्था की गई है।

डिफेंडिंग चैंपियन है भारत, 10वें खिताब की तलाश

भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2023 में बेंगलुरु में हुए फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। भारत अब तक 9 बार यह टूर्नामेंट जीत चुका है।

SAFF दक्षिण एशिया के देशों का फुटबॉल संगठन है। इसकी चैंपियनशिप में क्षेत्र की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं। 2026 का यह 15वां संस्करण है, जो 5 से 17 नवंबर तक ढाका में खेला जाएगा।

2023 का SAFF चैंपियनशिप भारत ने जीता था।

2023 का SAFF चैंपियनशिप भारत ने जीता था।

पहली टीम नहीं, 28 खिलाड़ियों का दूसरा दल भेजा

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने इस टूर्नामेंट के लिए 28 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। हालांकि, भारत ने अपनी मुख्य सीनियर टीम नहीं भेजी है। टीम की कमान अंडर-23 के मुख्य कोच नौशाद मूसा को दी गई है। बिबियानो फर्नांडिस सहायक कोच होंगे।

इसकी एक बड़ी वजह भारतीय सीनियर टीम का न्यूजीलैंड दौरा है। भारत को 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलने हैं। ये मुकाबले ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च में होंगे।

दूसरी परेशानी घरेलू क्लबों से खिलाड़ियों को रिलीज कराने की भी थी। भारत का पहला SAFF मैच FIFA इंटरनेशनल मैच विंडो शुरू होने से पहले है। इस दौरान इंडियन सुपर लीग (ISL) के कुछ क्लब अपने खिलाड़ियों को छोड़ने के इच्छुक नहीं थे, क्योंकि उनकी घरेलू लीग भी चल रही है।

नौशाद मूसा भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे।

नौशाद मूसा भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे।

18 खिलाड़ी पहले पहुंचे, बाकी 10 बाद में जुड़ेंगे

AIFF के मुताबिक, 18 खिलाड़ी 3 नवंबर को कोलकाता से ढाका पहुंचे। बाकी 10 खिलाड़ियों को अगले कुछ दिनों में टीम से जुड़ना है।

पाकिस्तान से पहला मुकाबला, फिर मालदीव से भिड़ंत

भारत को ग्रुप-B में पाकिस्तान और मालदीव के साथ रखा गया है। ग्रुप-A में मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान हैं। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 17 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। सभी मुकाबले ढाका के नेशनल स्टेडियम में होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.