भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मंगेतर एक्ट्रेस समरीन कौर ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने पर भड़क गईं।
.
समरीन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर साफ किया कि पिछले 4 साल से उनकी आशीष से कोई बातचीत नहीं हुई।
11 नवंबर को अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद सोशल मीडिया पर आशीष और समरीन के पुराने क्लिप एडिट कर फैलाए जा रहे थे। समरीन ने भ्रामक कहानियां बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने 11 नवंबर को सगाई की जानकारी सार्वजनिक की थी।
समरीन ने नाराज होकर ये बातें लिखीं
- मैंने सुबह उठते ही रैंडल रील्स एडिट्स देखे: एक्ट्रेस समरीन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में लिखा- इंटरनेट सचमुच एक अजीब जगह है, कभी मजेदार, तो कभी निराशाजनक। आज सुबह जब मैं उठी तो मैंने एक ऐसे यूट्यूबर के साथ अपनी तस्वीरों के रैंडम रील एडिट्स देखे, जिसके साथ मैंने 4 साल पहले काम किया था।
- 4 साल से हमने कोई बात नहीं की: उन्होंने लिखा- मैं यह बात बिल्कुल साफ कर दूं कि पिछले 4 सालों में न तो हमारी कोई बात हुई है और न ही हमने तब से साथ में कोई कंटेंट बनाया है। इसलिए, कृपया कहानियां गढ़ने और व्यूज बटोरने के लिए 4 साल पुरानी तस्वीरों और क्लिप्स का बार-बार इस्तेमाल करना बंद करें।
- मेरा नाम घसीटा जा रहा: समरीन ने लिखा- इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं वह लड़की नहीं हूं जिसका जिक्र इन पॉडकास्ट में किया जा रहा है। मैंने पिछले कुछ सालों में कई बार यह बात स्पष्ट की है, फिर भी मेरा नाम लगातार एक ऐसी चीज में घसीटा जा रहा है, जिससे मेरा बिल्कुल भी कोई लेना-देना नहीं है। यह गलतफहमी अब एक अलग ही स्तर पर ले जाई जा रही है।
- मेरी टीम कानूनी कार्रवाई करेगी: झूठा नैरेटिव बनाने के लिए पुरानी तस्वीरों, भ्रामक एडिट्स और बातों को संदर्भ से हटकर पेश करना गैर-जिम्मेदाराना और बेहद अपमानजनक है। मेरी टीम उन क्रिएटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो क्लिकबेट के लिए मेरे नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- हर कंटेंट क्लिक्स के लिए नहीं होता: थोड़ी सी फैक्ट-चेकिंग बहुत काम आती है। कृपया याद रखें कि इसमें असली लोग, उनकी प्रतिष्ठा और उनके परिवार शामिल होते हैं। हर चीज सिर्फ क्लिक्स के लिए कंटेंट नहीं होती। ईश्वर आपका भला करे और आपका दिन शुभ हो।
समरीन की इंस्टाग्राम स्टोरी

11 नवंबर को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से की थी सगाई
समरीन का यह बयान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ उनकी सगाई की घोषणा के ठीक दो दिन बाद आया है। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।
उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें अर्शदीप झील किनारे बने लकड़ी के डेक पर उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे।

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।
अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए…
- अप्रैल में स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा: अप्रैल 2026 में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की। चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस कर लिया। इसकी तुलना समरीन की तस्वीरों से की गई और यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई।
- IPL में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं: IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
- धर्मशाला और एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट: मई महीने में IPL के दौरान दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान भी फैंस ने उनसे इसके बारे में पूछा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
- गुरुद्वारे पहुंचे, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह: जून में दोनों पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की चर्चा चली और ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई।
- ‘My Person’ लिखकर रिश्ता किया ऑफिशियल: इसके बाद अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए ‘My Person’ लिखा। इसके साथ ही पिछले तीन महीने से चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया। अब दोनों ने सगाई कर ली।

ये खबर भी पढ़ें
क्रिकेटर अर्शदीप-मॉडल समरीन की लव स्टोरी:सोशल मीडिया पर मिले, IPL मैच में साथ दिखे; न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर सगाई की

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। पूरी खबर पढ़ें